Maharashtra SSC Result 2025 OUT: कैसा रहा महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट?

महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी यानी कक्षा 10वीं का रिजल्ट मंगलवार, 13 मई 2025 को जारी हो चुका है, साथ ही SSC डाउनलोड डायरेक्ट लिंक दोपहर 1 बजे एक्टिव हो गया है। महाराष्ट्र बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी 2025 से शुरू हुई थी। महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) की ओर से अब रिजल्ट की घोषणा भी कर दी गई है। महाराष्ट्र से 16 लाख से ज्यादा छात्रों ने SSC (एसएससी) की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। यह परीक्षा 21 फरवरी 2025 से शुरू हुई थी। Maharashtra SSC Result 2025: महाराष्ट्र बोर्ड SSC स्कोरकार्ड कैसे चेक करें? महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं के छात्र नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपना महाराष्ट्र एसएससी स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं: महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in पर जाएं। एसएससी परिणाम के लिए लिंक पर क्लिक करें। सीट नंबर और मां का पहला नाम सहित क्रेडेंशियल दर्ज करें। इसके बाद विवरण जमा करें। स्कोरकार्ड में सभी विवरण चेक करें और PDF डाउनलोड करें। महाराष्ट्र बोर्ड रिजल्ट 3 वेबसाइट्स एक बार जारी होने के बाद, छात्र यहां बताई वेबसाइट्स से अपने महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 10 वीं के स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं: mahresult.nic.in sscresult.mkcl.org mahahsscboard.in Maharashtra Board Result: कितने छात्र बने महाराष्ट्र बोर्ड रिजल्ट का हिस्सा? SSC की परीक्षाएं 21 फरवरी से 17 मार्च, 2025 तक मुंबई, पुणे, नागपुर और कोंकण सहित सभी नौ डिवीजनों में आयोजित की गईं। कुल 16,11,610 छात्रों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। इनमें 8,64,120 लड़के, 7,47,471 लड़कियां और 19 ट्रांसजेंडर उम्मीदवार शामिल थे। प्रैक्टिकल परीक्षाएं 3 फरवरी से 20 फरवरी, 2025 के बीच आयोजित की गईं। Maharashtra SSC Result 2025: लड़कों से कितनी आगे लड़कियां? साल 2025 में सीबीएसई कक्षा 12वीं की परीक्षा में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन जारी रखा, लड़कों के 85.70% की तुलना में 91.64% पास प्रतिशत दर्ज किया था, जिससे लगभग 6% का परफॉरमेंस अंतर दिखाई देता है। Maharashtra SSC Result 2025: 12वीं के बाद 10वीं में भी कोंकण महाराष्ट्र बोर्ड SSC का रिजल्ट घोषित हो गया है। इस साल कोंकण 98.82% की कुल पास दर के साथ फिर से शीर्ष प्रदर्शन करने वाला जिला बनकर उभरा है। इससे पहले HSC 12वीं रिजल्ट में भी कोंकण जिला पास प्रतिशत के मामले में सबसे आगे रहा था। MSBSHSE SSC Result 2025 on SMS: एसएमएस मैसेज से महाराष्ट्र एसएससी रिजल्ट कैसे चेक करें? अपने फ़ोन पर SMS मोबाइल एप्लीकेशन खोलें। 'MHSSC(सीट नंबर)' टाइप करें। इसे 57766 पर भेजने पर आपके फोन पर ही कुछ देर में रिजल्ट आ जाएगा। Maharashtra SSC Result 2025: कुल 211 स्टूडेंट्स को मिला 100% स्कोर इस वर्ष, कुल 211 छात्रों ने महाराष्ट्र एसएससी परीक्षा 2025 में पूर्ण 100 अंक प्राप्त किए हैं। 100 में से 100 अंक प्राप्त करने वाले छात्रों की जिलावार संख्या देखें: लातूर: 113 छत्रपति संभाजीनगर: 40 पुणे: 13 कोल्हापुर: 12 अमरावती: 11 कोंकण: 9 मुंबई: 8 नागपुर: 3 नासिक: 2

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने